एनडीपीएस के दो आरोपियों की जमानत मंजूर
काशीपुर, जुलाई 20 -- काशीपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने स्मैक के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। कोतवाली पुलिस ने बीती 16 जुलाई को मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी सलीम उर्फ दांडा को 4.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरे आरोपी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी नदीम को पुलिस ने 4.29 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया था। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने उनकी जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने दोनों आरोपियों की जमानत स्वीकार कर ली है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.