एनडीपीएस केस में फरार ने किया सरेंडर, जेल
महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक चर्चित मामले में वांछित चल रहे आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया है। लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित अरशद खान निवासी वार्ड नंबर-12 घनश्यामनगर, थाना सोनौली-महाराजगंज लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज होने के बीच अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया गया कि न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसको न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.