रांची, जुलाई 28 -- रांची, संवाददाता। मादक पदार्थ तस्करी केस में फैसले के दिन फरार हुआ मुख्य आरोपी विक्की कुमार उर्फ बाहुबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अदालत अब 7 अगस्त को मामले में फैसला सुनाएगी। मामले में 27 मई को फैसले की तारीख निर्धारित थी। उस दिन ट्रायल फेस कर रहे पांच में चार आरोपी अदालत में उपस्थित हुए। जबकि, बिहार के सीवान जिला अंतर्गत पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली खार, शुगर मिल कॉलोनी निवासी विक्की कुमार नहीं पहुंचा। इसके कारण अदालत को फैसला टालना पड़ा। साथ ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त -13 की अदालत में हो रही है। मामले में जितेंद्र गिरि, अजीत कुमार, मनीष कुमार, बृज किशोर और विक्की कुमार ट्रायल फेस कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...