मिर्जापुर, अगस्त 4 -- मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को सोमवार धर दबोचा। इनामी भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मधुपट्टी गांव निवासी संतोष उपाध्याय उर्फ महाकाल गुरु उर्फ डाक्टर के विरुद्ध कछवां थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसपी की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कछवां से इनामी को गिरफ्तार कर लिया। इनामी पर भदोही जिले में एनडीपीएस, आबकारी, गुंडा समेत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...