हरिद्वार, अप्रैल 18 -- सिडकुल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गृह विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को हिस्ट्रीशीटर अनित पाल निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर, थाना झबरेड़ा, हाल निवासी गणपति विहार, रावली महदूद के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश मिले थे। थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...