एनडीपीएस एक्ट में वांछित मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बस्ती, अगस्त 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली बस्ती ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल बृजानन्द सिंह ने बताया कि काफी दिनों से आरोपी अंकित मिश्रा की तलाश में टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर मड़वानगर टोल प्लाजा के करीब स्थित रसूलपुर से आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस ने गत 12 जून को अमन गुप्ता निवासी बसिया थाना कोतवाली, विशाल अग्रहरी उर्फ छोटू निवासी बरगदवा थाना कोतवाली और अखिलेश चौधरी निवासी बसिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 144 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ था। बरामदगी के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा गया था। कोतवाल के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान यह पता चला था कि इस कारोबार मे असली मास्टर माइंड अंकित मिश्रा और अर्पित मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.