एनडीपीएस एक्ट में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- आदापुर, एक संवाददाता। महुआवा थाना पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित व पांच हजार रुपये के इनामी आरोपित को बापूधाम रेलवे स्टेशन, मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के तिकुलिया निवासी माजिद आलम के पुत्र समीर आलम के रूप में हुई है। महुआवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ के सहयोग से कार्रवाई कर समीर आलम को गिरफ्तार किया गया। वह महुआवा थाने के एनडीपीएस एक्ट में वर्ष 2023 से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। समीर आलम का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध महुआवा व आदापुर थाना में उत्पाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.