जमशेदपुर, फरवरी 18 -- कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक निवासी शशि गुप्ता को पुलिस ने चार साल बाद गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2022 से एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तारी अभियान चलाया गया और गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में शशि गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था और तब से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच अदालत में मामला लंबित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.