हाजीपुर, जून 28 -- देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा बुजुर्ग में एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर झारखंड के सिमडेगा थाना की पुलिस ने इस्तेहार चस्पाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए देसरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना के बासजोर ओपी कांड संख्या 52/24 एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त खोकसा बुजुर्ग निवासी गौतम झा के घर पर पुलिस पदाधिकारी सीपी पांडे के साथ देसरी थाना की पुलिस पदाधिकारी ने इश्तहार चस्पाया। झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना के बासजोर ओपी के पुलिस पदाधिकारी सीपी पांडे ने बताया कि उक्त कांड में 26 किलो गांजा पकड़ा था। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस एक्ट में फरार अभियुक्त के घर झारखंड पुलिस ने चस्पाया इस्तेहार जिसमें गौतम झा फरार हो गया था,वहीं अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस...