उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। न्यायालय ने मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी को 14 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। नौ अगस्त 2023 की रात तत्कालीन दारोगा अजय कुमार शर्मा सिपाहियों के साथ बैराज मार्ग स्थित ट्रांस गंगा सिटी के गेट के बाहर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसदौरान यहां से गुजर रही एक सफेद रंग की कार को रोका लिया गया। जिसमें एक कुंतल गांजा बरामद मिला। जिसपर पुलिस ने कार चला रहे सुल्तानपुर के लंभुआ पठखोली निवासी अजय पाठक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाई कर जेल भेज दिया था। मुकदमें के विवेचक गयाप्रसाद ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर 19 अगस्त 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मंगलवार को मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अभियोजन विभाग से विशेष लोक अ...