एनडीपीएस एक्ट के मामले में बिहार निवासी वांछित आरोपी गिरफ्तार
महाराजगंज, सितम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 अगस्त को 4,350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद होने के मामले में वांछित था।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ट्विंकल उर्फ पिंकल पुत्र सुदर्शन यादव (32) निवासी कुरमौता, थाना नौतन, जिला सिवान-बिहार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को श्यामदेउरवां पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने परतावल-पिपराइच मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास पिकअप रोककर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पिकअप से कुल 4,350 एम्पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.