एनडीपीएस एक्ट के फरार समेत दो वारंटी धराया
भागलपुर, जून 30 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक फरार नामजद अभियुक्त समेत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात छापेमारी अभियान चलाकर जोगबनी थाना कांड संख्या 107/25, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के नामजद अभियुक्त सोनापुर निवासी मो. इजहार (पिता- मो. अताबुल) को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में जोगबनी थाना कांड संख्या 199/22 के अप्राथमिकी अभियुक्त डोमा उर्फ मिजराहिल (18), निवासी तिहली टोला, थाना जोगबनी, जिला अररिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.