एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 21 -- गिद्धौर प्रतिनिधि गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव से हरियाणा के चंडीगढ़ की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान द्वारी गांव निवासी मुंशी साव के पुत्र रामकिशोर सोनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में चंडीगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम रविवार को गिद्धौर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से द्वारी गांव में छापेमारी कर रामकिशोर सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उसे चंडीगढ़ लेकर रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपित से मामले से संबंधित अन्य बिंदुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.