सोनभद्र, सितम्बर 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। तीन वर्ष पूर्व पन्नूगंज पुलिस ने साढ़े 5 किग्रा गांजा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को दोषसिद्ध पाकर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र गोविंद मोहन की अदालत ने बुधवार को 4- 4 वर्ष की कैद की सजा सुनाई। वहीं इनके ऊपर 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर एक- एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ पर 7 मई 2023 को उपनिरीक्षक ऐश खां पुलिस बल के साथ मौजूद थे। तभी वाहनों की तलाशी होते देख बाइक सवार दो लोग पहले बाइक धीमी रफ्तार किए उसके बाद तेज रफ्तार से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें शक होने पर पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से साढ़े 5 किग्रा गांजा बरामद हुआ। ...