विकासनगर, मार्च 23 -- विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह की अदालत ने स्मैक बरामदगी के एक मामले में दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोनों को पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि की सजा और दस-दस हजार का जुर्माना लगाया गया है। एक आरोपी अकरम को पुलिस ने 10.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरे आरोपी वसीम को दस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। दोनों आरोपी जमानत पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...