चतरा, सितम्बर 19 -- लावालौंग प्रतिनिधि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार, लावालौंग थाना कांड संख्या 12/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रवील गंझु, पिता सोमर गंझु, ग्राम नावाडीह, थाना लावालौंग, जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लावालौंग थाना कांड संख्या 22/26 से संबंधित प्राथमिक अभियुक्त विपिन यादव, पिता तारों यादव, ग्राम सौरु, थाना लावालौंग, जिला चतरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।फोटो18 सितंबर चतरा 21- अभियुक्त जेल भेजती पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान ...