एनडीपीएस एक्ट के दोषी को तीन साल की कैद
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- कौशाम्बी। करारी पुलिस द्वारा डायजापाम के साथ पकड़े गए आरोपी को न्यायालय ने तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।करारी पुलिस ने नौ सितंबर 2023 को तुर्तीपुर निवासी अमजद अली पुत्र शहजादे को 370 ग्राम डायजापाम के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। शासन के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल ने प्रभावी पैरवी की। इसके बाद शनिवार को न्यायालय ने अमजद अली को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.