बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बरौनी। रेल थाना बरौनी ने शनिवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान असम कछार वाटर वर्क रोड निवासी जैदूर रहमान लश्कर के रुप में हुई है। विदित हो कि गत तीन फरवरी को बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर मद्ध निषेध व नारकोटिक्स विभाग पटना के साथ संयुक्त रूप से तलाशी के क्रम में जीआरपी ने एक युवक को 35.22 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपी वैशाली राजापाकड़ निवासी रोहित कुमार के निशानदेही पर उक्त कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.