बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच। थाना पयागपुर पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज है। वांछित अभियुक्त अकील खान पुत्र अमीन हसन निवासी मोहल्ला पसियन टोला कस्बा तम्बौर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर निवासी है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...