एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
लातेहार, मई 19 -- बारियातू। बारियातू थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 27/23 , 24 मार्च 2023 से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार यादव, पिता नंदू यादव उर्फ किशोर प्रसाद यादव, निवासी ग्राम सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मामले में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- करीब तीन किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.