बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीदत्तगंज पुलिस को सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में श्रीदत्तगंज थाने के प्रभारी अविरल शुक्ल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित शिवकुमार पुत्र रिक्खीराम निवासी ग्राम मलारी कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव एवं कांस्टेबल पुष्पेन्द्र वर्मा ने की। यह भी पढ़ें- 6.28 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ...