देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर प्रतिनिधि नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत एक पुराने और मोस्ट वांटेड आरोपी मोनू शेख को जामताड़ा जिले के करमाटांड़ बस्ती से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मोनू शेख वहीं का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में नगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री को लेकर कांड संख्या- 560/22 दर्ज की गई थी। उस समय पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मोनू शेख पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। सूचना मिलने पर नगर थाना के एसआई यासिन और सशस्त्र बल की टीम ने जामताड़ा पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मोनू शेख को धर-दबोचा गया। उसे तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.