चतरा, मार्च 15 -- कुंदा प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत चाया गाँव निवासी एनडीपीएस अभियुक्त धुपेंद्र उरांव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चतरा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस एनडीपीएस अभियुक्त को छत्तीसगढ़ न्यायिक हिरासत मे भेजेगी।अभियुक्त के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांड संख्या 4/26 के तहत मामला दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसे जल्द ही छत्तीसगढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।कुंदा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...