एनडीटीएफ ने शुरू की जनहित याचिका
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) ने उच्च शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता की रक्षा और शिक्षाविदों पर राजनीतिक हमलों के विरोध में लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित एक जन याचिका शुरू की है। संगठन के अनुसार, अब तक 600 से अधिक शिक्षकों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। याचिका में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी समेत शिक्षाविदों के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को वापस लेने और सार्वजनिक माफी की मांग की गई है। साथ ही विश्वविद्यालयों को राजनीतिक हस्तक्षेप, सार्वजनिक अपमान और प्रतिशोध से सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि देश की प्रगति के लिए विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और शिक्षाविदों का सम्मान आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.