गोरखपुर, अप्रैल 12 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित एनडीए और सीडीएस की परीक्षा रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर हुई। कुल मिलाकर 68.77 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 31.23 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।एनडीए परीक्षा 14 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें 8348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा में 6044 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में सामान्य योग्यता परीक्षा में 6020 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल मिलाकर एनडीए में 72.11 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।वहीं सीडीएस परीक्षा चार केंद्रों पर तीन पालियों में संपन्न हुई। अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित की परीक्षाओं में कुल उपस्थिति 58.19 प्रतिशत रही। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया तथा किसी भी केंद्र से शिकायत न मिलन...