पटना, मार्च 17 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि एनडीए सरकार में बिहार हर मामले में निचले पायदान पर है। मंगलवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद शासनकाल पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले एनडीए नेताओं को यह बताना चाहिए कि बिहारवासियों पर पौने चार लाख करोड़ का कर्ज क्यों है? बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को 33 हजार से अधिक का कर्जदार एनडीए सरकार ने क्यों बनाया है? नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा, चिकित्सा एवं सतत विकास सूचकांक में बिहार अंतिम पायदान पर क्यों है? बिहार प्रति व्यक्ति आय, निवेश सहित अन्य विकास सूचकांक के मामले में सबसे अंतिम पायदान पर क्यों खड़ा है? पलायन में अप्रत्याशित वृद्धि क्यों हुई? बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़, सुखाड़, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं से बिहारवासी त्राहिमाम हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.