बांका, नवम्बर 10 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तरैया मैदान पर रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो बिहार की एक करोड़ 21 लाख बहनें लखपति बहनें बनेंगी। उन्हें पैसे के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। ये बातें तरैया मैदान पर उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्यासी मनोज यादव के पक्ष में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की बिहार में इस बार धान की फसल अच्छी आई है। किसानों का धान एमएसपी के माध्यम से खरीदा जाएगा और किसानों को उनका पूरा कीमत दिया जाएगा। किसानों को छह हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। इंटीग्रेटेड फार्मिंग के तहत किसानों को खुशहाल बनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की बिहार का एक भी गरीब कच्चा घर में नहीं रहेगा। 12 लाख पक्के मकान दिए जा चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.