एनडीए सरकार न्याय के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : सरावगी
पटना, जून 20 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराए जाने के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्णय स्वागतयोग्य है। शनिवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार कानून के शासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी संवेदनशील घटना में सत्य की स्थापना और जनता के विश्वास को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी भावना के तहत मुख्यमंत्री ने मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच करेंगे रिटायर्ड HC जज, मुठभेड़ पर सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.