पटना, जनवरी 26 -- पूरा देश गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रंग में रंगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के विभिन्न हस्तियों ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई तो दी ही है साथ ही साथ उन्होंने एनडीए पर जमकर निशाना भी साधा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि एनडीए संविधान को कमजोर कर रहा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आज का यह पावन दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.