खगडि़या, अप्रैल 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता सीपीएम बेलदौर अंचल परिषद एवं किसान सभा के बैनर तले गुरुवार को प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह किसान नेता संजय कुमार सिंह ने एनडीए सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इनके शासनकाल में बिहार में लगातार आपराधिक मामलों में इजाफा हो रहा है। जिसमें हत्या, रंगदारी, लूट, बलात्कार आदि शामिल हैं। पिछले दिनों आंधी वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुई व्यापक क्षति का चर्चा करते हुए कहा कि फसल क्षति का पारदर्शी तरीके से सर्वेक्षण नहीं किए जाने से जरूरतमंद किसानों के इससे वंचित रह जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायतवार इसका सर्वेक्षण करवाकर पंचायत में ही शिविर लगाकर किसानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.