एनडीए विधान परिषद की सभी 10 सीटें जीतेगा : उमेश
पटना, मई 31 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उपचुनाव हो रहा है। एनडीए इन सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के उम्मीदवारों के चयन पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चर्चा कर रहा है। जल्दी ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उमेश सिंह कुशवाहा ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि मार्च, 2026 में राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई थी। इसी प्रकार विधान परिषद सदस्य की सभी सीट हम जीतेंगे। इधर चुनाव को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेताओं की बीच रविवार को भी चर्चा हुई। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.