एनडीए राज में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा चिंताजनक : तेजस्वी
पटना, मई 25 -- राजद के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने दावा किया कि पिछले एक माह में राज्य से 8681 बच्चे लापता क्यों हुए, सरकार इसका जवाब दे। लापता बच्चों में 85 फीसदी लड़कियां हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में ही 75 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट हो रही है। एनडीए सरकार में पहले नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आयी नाबालिग छात्रा से होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- ..तो हर पिता को हथियार का लाइसेंस दें, पटना के होटल में छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.