नैनीताल, अप्रैल 9 -- भवाली, संवाददाता। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए की जारी मेरिट सूची में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल के कुल 23 कैडेट्स का चयन हुआ है, जिनमें से 9 कैडेट्स अखिल भारतीय स्तर पर टॉप-100 में शामिल रहे, जबकि 5 कैडेट्स ने टॉप-50 में जगह बनाई।मेरिट सूची में कैडेट युवराज सक्सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 5 हासिल की। इसके अलावा कैडेट आदित्य सिंह धारनिया (एआईआर 17), कैडेट आयुष्मान सिंह बिष्ट (एआईआर 39), कैडेट दिव्य प्रकाश जोशी (एआईआर 45) और कैडेट दिव्यांश अरोड़ा (एआईआर 58) ने भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। चयनित 23 कैडेट्स में से 4 पूर्व बैच के हैं, जो इस सफलता को और खास बनाता है। सभी सफल कैडेट्स जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.