एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक 10 को
नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एनडीए की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक 10 जून को होगी, जिसमें मौजूदा वैश्विक हालातों में विकास की गति को बरकरार रखने पर खास मंथन होगा। सुशासन के एजेंडे में इस बार पश्चिम बंगाल के भाजपा के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी अहम रहेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। एनडीए की मुख्यमंत्री परिषद की यह बैठक लगभग सालभर बाद होने जा रही है। इस बीच भाजपा के पश्चिम बंगाल में मिली जीत से इस बैठक में सुशासन और विकास के एजेंडे का महत्व बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- राजग मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सुशासन व भावी रणनीति पर होगा मंथन बैठक में भाजपा और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री हिस्सा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.