एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
औरंगाबाद, मार्च 17 -- बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। इस मौके पर जदयू के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम के निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बधाई देने वालों में रालोमो के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, गुड्डू कुशवाहा, राकेश रोशन, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, भाजपा उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष कुमार आर्य, रंधीर पासवान, दीपक उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.