पटना, मार्च 30 -- विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने बिहार में पीक आवर के दौरान बिजली महंगी करने के फैसले की आलोचना की है। कहा कि चुनाव जीतने के लिए एनडीए ने 125 यूनिट फ्री बिजली का झुनझुना थमाया था और अब पीक आवर के नाम पर बिजली महंगी कर दी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद एनडीए अपने असली रंग में आ गया है। एक ओर रसोई गैस की किल्लत और उस पर महंगी बिजली, जनता पर दोहरी मार है। वीआईपी प्रमुख ने कहा कि एनडीए ने पिछले चुनाव को जीतने के लिए सभी परंपराओं को ताक पर रख दिया था। उसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरकार का खजाना खाली हो गया है और अब जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.