आरा, जनवरी 29 -- जगदीशपुर। एसडीएम संजीत कुमार को राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल अवार्ड-2025 से नवाजे जाने के बाद एनडीए के स्थानीय नेताओं ने भी उन्हें सम्मानित किया। पूर्व मुख्य पार्षद मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र और फूल-माला से सम्मानित किया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अनूप पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, जदयू के नगर अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा, अरुण सिंह, कृपा शंकर पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि एसडीओ अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.