मधुबनी, जनवरी 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा ,राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा ,राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, भारतीय विद्यार्थी एवं युवा मोर्चा के संयुक तत्वाधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा क एनडीए की सरकार विरोध की आवाज को कुचलने की साजिश कर रही है। डा. रामपुकार की अध्यक्षता में वक्ता विजय कुमार ठाकुर, इंजीनियर रंजीत कुमार, कमलेश पासवान और सानिया कुमारी ने कहा कि संगठनों के द्वारा आयोजित होने वाले प्रदर्शन व सम्मेलन के लिए स्थान नहीं दिया जा रहा है। मौके पर बामसेफ के राज्य प्रभारी बनवारी पासवान ने कहा कि बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन उड़ीसा में 5दिवसीय अधिवेशन निर्धारित था लेकिन आरएसएस और बीजेपी ने साजिश करते हुए रोक दिया, जो कि असंवैधानिक है। मौके पर ई. रंज...