मधुबनी, सितम्बर 8 -- मधुबनी,निज संवाददाता। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि एनडीए की सरकार पूरी तरह से जनविरोधी और गरीबों के खिलाफ काम कर रही है। उनकी नीतियां गरीब,असहाय, मजदूर और किसान के जीवन को सुधारने के बजाय उन्हें और अधिक परेशानी में डाल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए शासन में गरीब तबके की कोई अहमियत नहीं है और उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। राजद के बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री चंदेश्वर धनकार के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की उम्मीदों को आगे बढ़ाता रहा है। यही कारण है कि जनता आज भी महागठबंधन से बड़ी अपेक्षा रखती है। उन्होंने कहा कि एनडीए जितनी भी चालें चले, अब जनता उनके बहकावे और झांसे में नहीं आने वाली है। समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.