गया, फरवरी 4 -- गया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आंबेडकर पार्क में बुधवार को धरना दिया गया। मनरेगा बचाव अभियान के तहत धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों की आर्थिक स्थिति को सुधार करने के लिए कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा कार्यक्रम चलाया था। लेकिन, एनडीए की सरकार किसान मजदूर विरोधी है। जो मजदूरों की रोजगार को खत्म करने के ख्याल से मनरेगा योजना समाप्त करने का एक सोची समझी चाल चलने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस एनडीए के मंसूबाह पर पानी फेर देगा। इसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगा। कार्यकारी अध्यक्ष शहुद्दीन रहमानी ने कहा कि किसी भी कीमत पर मनरेगा को समाप्त करने की साजिश हम लोग नहीं चलने देंगे। इस दौरान डॉ. खालिद अमीन, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, समीअख्तर खां, कमलेश चंद्रवंशी, शौकत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.