नई दिल्ली, मई 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी एनडीए सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं भारत के लोगों के जीवन में गरिमा, भरोसा और वित्तीय सुरक्षा लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। मोदी ने कहा कि 11 साल पहले एनडीए सरकार द्वारा प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत की गई थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री द्वारा 9 मई, 2015 को शुरू की गईं जनसुरक्षा योजनाओं- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) का उद्देश्य सभी को, विशेष रूप से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को किफायती वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- 31 मई तक ब...