आरा, मार्च 22 -- आरा। परिसदन सभागार में रविवार को एनडीए की बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और संचालन जदयू महानगर आरा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि अगिआंव विधायक महेश पासवान थे। बैठक में आगामी 25 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत भोजपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करने आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन में उनके अभिनन्दन और कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा उर्फ मुन्ना बाबा, भीम पटेल, अवधेश राम, शैलेन्द्र नाथ राय, सुधीर सिंह, सीडी शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, ज्योति कुशवाहा, नीतेश दुबे, विष्णु शंकर, विनीत कुशवाहा व पंकज कुशवाहा समेत कई अन्य नेता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.