बलिया, अप्रैल 9 -- रसड़ा (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा तहसील क्षेत्र के जकरिया गांव के निवासी पार्थ कुमार तिवारी ने संघ लोक सेवा की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शामिल एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की परीक्षा में देश में पहली रैंक हासिल की है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही घर-परिवार में जश्न का माहौल बन गया।यूपीएससी ने एनडीएम और नेवल एकेडमी परीक्षा-2025 का फाइनल परिणाम बुधवार की रात को जारी कर दिया। इसमें कुल 742 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 651 पुरुष और 91 महिला उम्मीदवार हैं। यह परिणाम 14 सितंबर 2025 को हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) की ओर से आयोजित इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। परिणाम की सूची में रसड़ा के पार्थ कुमार तिवारी का नाम पहले स्थान पर है। वह इस समय राष्ट्रीय भारतीय सै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.