भागलपुर, नवम्बर 15 -- भागलपुर। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) की ओर से रसूलगंज कोहड़ा स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को एनडीए की जीत पर विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अशोक रजक ने किया। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ. श्रावणी सिन्हा, सुशांत सुमन, लक्ष्मी कांत मांझी, मो. रिजवान, सुमंत कुमार सिन्हा, प्रतिमा कुमारी, उमेश रजक, विजय कुमार रजक, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, शंभू हरिजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.