नवादा, अक्टूबर 13 -- बिहार के नवादा में विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित एनडीए की चुनावी सभा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक विभा देवी मंच पर ही बिफर गईं। बैनर-पोस्टरों में अपनी फोटो छोटी होने और मंच पर पीछे की तरफ कुर्सी लगाए जाने से वह नाराज हुईं। नवादा विधायक ने मंच पर खड़े होकर जेडीयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी और कार्यक्रम संयोजक पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। इससे वहां मौजूद नेताओं में हड़कंप मच गया। पटना स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार और पटना शिक्षक सीट के भाजपा उम्मीदवार नवल किशोर यादव के समर्थन में यह रैली आयोजित की गई। इसमें डिप्टी सीएम विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत जेडीयू, भाजपा और एनडीए के कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। सभा शुरू होने से पहले जेडीयू की नवादा विधायक विभा देवी ...