लखनऊ, अप्रैल 12 -- शहर में रविवार को 49 परीक्षा केन्द्रों दो पाली में एनडीए और 18 परीक्षा केन्द्रों पर तीन पाली में सीडीएस की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर केन्द्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और साइंस के सवाल काफी घुमावदार और कठिन थे। गणना करने में काफी समय लगा। कई अभ्यर्थी काफी प्रयास के भी सवाल हल नहीं कर पाए। हालांकि सामान्य ज्ञान के आसान सवालों ने कुछ राहत दी। शहर में केकेसी,खालसा इंटर कालेज, केकेवी, गुरुनानक इंटर कालेज समेत दोनों परीक्षाएं 67 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुईं। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। केन्द्रों पर भारी पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा हुई। एनडीए में दोनों पालियों में 40821 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 11060 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि सीडीएस में 21867 परीक्षार्थियों में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.