मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर। राज्यसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव में एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार की जीत पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार और जदयू के सभी साथी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने के इच्छा भी आज पूरी हो गई। वे अब और मजबूती से आगे भी कार्य करते रहेंगे। बधाई देनेवालों में प्रो. अरुण पटेल, सौरभ कुमार साहेब, शैलेश कुमार शैलू, हरिवंश नारायण सिंह, मनोज कुशवाहा, रंजन कुमार, अनीश कुमार, डॉली मित्तल आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...