रिषिकेष, अप्रैल 16 -- श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल में अंग और नेत्रदान के महत्व को लेकर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 11 और 12 के 300 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्हें अंगदान और नेत्रदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गुरूवार को स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी की निगरानी में कार्यक्रम चला। आई बैंक मैनेजर महिपाल चौहान, प्रोजेक्ट लीडर संचीत अरोड़ा, अरूणा शर्मा और बिंदिया भाटियाल ने नेत्र और अंगदान से जुड़ी विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों को दूर किया। बताया कि एक दाता कई लोगों को नया जीवन और दृष्टि प्रदान कर सकता है। यह भी बताया कि भारत में अंगदान की दर अभी भी बहुत कम है। ऐसे में जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। काउंसलर नेहा भल्ला ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए अंगदान, रक्तदान और नेत्रदान के महत्...