नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने अपने अटल आदर्श विद्यालयों और नवयुग स्कूलों के 55 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। यह सम्मान सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों के लिए दिया गया।एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष केशव चंद्रा ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एनडीएमसी के अटल आदर्श विद्यालयों का 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रचनात्मक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...