नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार सुबह मालचा मार्ग पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके पर एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और परिषद अधिकारियों को उस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पौधरोपण के दौरान चहल ने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण के लिए बागवानी, स्वास्थ्य, सिविल, सड़क, जलापूर्ति, जल निकासी व विद्युत विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एनडीएमसी द्वारा विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, आरडब्लूए पदाधिकारी, एनडीएमसी के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...